जनपद मुख्यालय से 3 किमी दूर ‘भ्रष्टाचार का किला’! ग्राम पंचायत निंबोला में 14 लाख का डैम पहली बारिश में बहा - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 February 2026

जनपद मुख्यालय से 3 किमी दूर ‘भ्रष्टाचार का किला’! ग्राम पंचायत निंबोला में 14 लाख का डैम पहली बारिश में बहा

 जनपद मुख्यालय से 3 किमी दूर ‘भ्रष्टाचार का किला’! ग्राम पंचायत निंबोला में 14 लाख का डैम पहली बारिश में बहा


धरमपुरी// जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत निंबोला में रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और अक्षय वास्केल ने पंचायत के कार्यों पर खुलकर सवाल उठाते हुए इसे खुला भ्रष्टाचार बताया है।

ग्रामीणों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में रामपुरा और गुलाटी के बीच नाले पर लगभग 14 लाख रुपये की लागत से डैम निर्माण किया गया था। दावा है कि यह डैम पिछली बारिश में ही तिनके की तरह बिखर टूट  कर  बह गया। बावजूद इसके निर्माण कार्य के बिल जनपद पंचायत धरमपुरी में भुगतान के लिए लगा दिए गए हैं।



❗ सचिव बोले – जानकारी नहीं

जब पंचायत सचिव से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि डैम रोजगार गारंटी योजना के तहत बना है, लेकिन निर्माण की विस्तृत जानकारी से स्वयं को अनभिज्ञ बताया।

सहायक सचिव

धरमपुरी मीटिंग मै हु फ्री होकर बात करता हु 

❗ दबाव में करवाए हस्ताक्षर?

पंचायत मंत्री बादाम सिंह ने आरोप लगाया कि उनसे कथित रूप से दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए गए। वहीं सरपंच द्वारा फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया।

❗ उपयंत्री का चौंकाने वाला बयान

उपयंत्री मुकेश चौहान ने पहले कहा कि इस प्रकार के डैम की आयु 15-20 वर्ष होती है, लेकिन जब डेढ़-दो वर्ष में ही डैम के बह जाने पर सवाल उठाया गया तो उन्होंने उल्टा आरोप लगाया कि डैम को विस्फोट कर नुकसान पहुंचाया गया है।

जनपत सीईओ

मेरे संज्ञान मै मामला आया देखकर जांच करवाते है 

❓ निगरानी व्यवस्था पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी हुई है और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। जनपद मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित पंचायत में यदि ऐसी स्थिति है तो निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएगा या मामला भी अन्य फाइलों की तरह दबा दिया जाएगा?




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here