ग्राम बलखड़ में संत सिंगाजी मंदिर की पार्किंग भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, दो माह बाद फिर गरजे ग्रामीण - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 28 February 2026

ग्राम बलखड़ में संत सिंगाजी मंदिर की पार्किंग भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, दो माह बाद फिर गरजे ग्रामीण

 ग्राम बलखड़ में संत सिंगाजी मंदिर की पार्किंग भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, दो माह बाद फिर गरजे ग्रामीण



कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम बलखड़ स्थित संत सिंगाजी महाराज के चरण पादुका स्थल एवं मंदिर की पार्किंग भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम, तहसीलदार एवं वन विभाग को शिकायत सौंपने पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी तहसील कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा रात के समय जेसीबी मशीन से पेड़ों की कटाई कर मंदिर की पार्किंग भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि संत सिंगाजी महाराज का चरण पादुका स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर धार्मिक आयोजन और मेले आयोजित होते हैं। ऐसे में पार्किंग स्थल की भूमि पर अतिक्रमण से भविष्य में अव्यवस्था और विवाद की स्थिति बन सकती है।



शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, ताकि धार्मिक स्थल की भूमि सुरक्षित रह सके और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here