मार्ग पर अचानक गिरा आम का पेड़, 11 केवी लाइन के तार भी टूटे, यातायात बाधित - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 14 February 2026

मार्ग पर अचानक गिरा आम का पेड़, 11 केवी लाइन के तार भी टूटे, यातायात बाधित

  मार्ग पर अचानक गिरा आम का पेड़, 11 केवी लाइन के तार भी टूटे, यातायात बाधित




धरमपुरी भेट पर महाशिवरात्रि का महापर्व चल रहा है जिसके कारण ट्रैफिक भी अधिक है 

धर्मपुरी। खलघाट-धर्मपुरी मुख्य मार्ग पर अचानक एक आम का पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरते ही पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के तार भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपको बता दे धरमपुरी भेट पर बाबा जागीरदार शिव रात्रि महोत्सव का आयोजन चल रहा है जिसके अंतर्गत बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा जागीरदार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ है जिसके कारण ट्रैफिक अत्यधिक है ।

घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को दोनों ओर से रोककर स्थिति को नियंत्रित किया। विद्युत विभाग को भी तत्काल सूचित किया गया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।



गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि मार्ग अवरुद्ध होने से कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने और यातायात सुचारू करने का कार्य जारी है


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे जर्जर और झुके हुए पेड़ों की समय-समय पर जांच कर कटाई-छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here