जिले में घुमंतू-विमुक्त समुदायों का पायलट सर्वे शुरू - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 February 2026

जिले में घुमंतू-विमुक्त समुदायों का पायलट सर्वे शुरू

  जिले में घुमंतू-विमुक्त समुदायों का पायलट सर्वे शुरू



धार। जिले में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति जानने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। यह सर्वे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मप्र शासन के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।

सर्वे कार्य नालछा विकासखंड और पीथमपुर नगरपालिका क्षेत्र में किया जा रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 51 समुदायों के परिवारों की जानकारी एकत्र की जा रही है। उद्देश्य है—इन समुदायों की वास्तविक स्थिति, सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं तथा शासन की योजनाओं से उनके जुड़ाव का आकलन करना।

परिवार-स्तर पर ली जा रही जानकारी

सर्वे के दौरान ग्रामों और बस्तियों में पहुंचकर परिवार-स्तर पर निम्न बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है—

परिवार की संख्या और संरचना

शिक्षा एवं आजीविका की स्थिति

आवास की उपलब्धता

राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ

बच्चों की शिक्षा की स्थिति

नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य इस कार्य को गंभीरता से अंजाम दे रहे हैं, ताकि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदायों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जा सके और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार हो सके।

आमजन से सहयोग की अपील

जनपद पंचायत नालछा क्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति को इन समुदायों के संबंध में जानकारी हो तो वह जनपद कार्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नालछा के विकासखंड समन्वयक सचिन त्रिवेदी को सूचना दे सकता है।

यह सर्वे नालछा और पीथमपुर क्षेत्र में सामाजिक समावेशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



सर्वेक्षण कार्य में विभिन्न सेक्टरों में नियुक्त कार्यकर्ता सक्रिय हैं—

बगड़ी क्षेत्र: लखन झाला

नालछा सेक्टर: गोपाल कटारे

दिगठान सेक्टर: बलराम कटारे

सगड़ी एवं पीथमपुर सेक्टर: शुभम चौधरी, बलराम डिंडोर, शुभम जायसवाल, राजू पंडित

सागौर क्षेत्र के नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की गई है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here