अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, धामनोद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 February 2026

अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, धामनोद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, धामनोद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार



कुंदा फाटा के पास पकड़ा गया पिकअप वाहन, 6.74 लाख की शराब जब्त

धामनोद//जिला धार में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बीयर जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्रीमती मोनिका सिंह के निर्देशन में थाना धामनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद पिकअप वाहन (MP09DJ1332) अवैध शराब लेकर एबी रोड, कुंदा फाटा के पास सर्विस रोड पर खड़ा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गोपाल पिता लखमीचंद मीणा (32 वर्ष), निवासी इंदौर तथा महेंद्र पिता भारत सोलंकी (45 वर्ष), निवासी जैतापुर, खरगोन बताए।

वाहन की तलाशी लेने पर कुल 240 पेटी अवैध बीयर, जिनमें लगभग 2973 बल्क लीटर शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 74 हजार रुपये है। साथ ही प्रयुक्त पिकअप वाहन (कीमत लगभग 6 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया।

मामले में थाना धामनोद पर अपराध क्रमांक 44/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री प्रवीण ठाकरे, उप निरीक्षक राहुल चौहान, आरक्षक रविंद्र जमरे, मनीष राठौर, सुखलाल कन्नौजे, अशोक मुनिया एवं चालक आरक्षक श्यामलाल यादव की सराहनीय भूमिका रही!



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here