गांव-गांव जागरूकता की अलख: नशा छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ
छात्रों व ग्रामीणों को बचत, स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश
इंदौर//ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम रामपिपलिया, डकाच्या एवं भोंडवास में नवांकुर संस्था “आपकी मुस्कान जन जागृति समिति” मांगलिया सेक्टर–04 द्वारा नशा मुक्ति, स्वदेशी अपनाने, बचत, स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष शालिनी रमानी ने शासकीय विद्यालयों एवं मंदिर प्रांगण में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानियों की जानकारी दी। उन्होंने आसान उदाहरणों के माध्यम से बचत के महत्व को समझाते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतें जीवन और समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
मेंटोर रवि साड़ीवाल ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर देते हुए गांव को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही छात्रों को स्वच्छता अपनाने, जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। जन अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात भी कही गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामपिपलिया, डकाच्या एवं भोंडवास के अध्यक्ष भारत सिंह पंवार, राजकुमार चौधरी एवं जीवन सिंह परमार, सचिव चेतन सिंह पंवार सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रधान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं CMCLDP के BSW छात्र अखिलेश चौधरी व MSW छात्र विवेक तिवारी की सहभागिता रही।


No comments:
Post a Comment