युवक की हत्या का मामला,वार्ड क्रमांक 5 मै मिला शव नगर मै फैली सनसनी पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 February 2026

युवक की हत्या का मामला,वार्ड क्रमांक 5 मै मिला शव नगर मै फैली सनसनी पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

 युवक की हत्या का मामला,वार्ड क्रमांक 5 मै मिला शव नगर मै फैली सनसनी पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी 



कसरावद | संवाददाता: नरेंद्र चौहान

खरगोन जिले के कसरावद नगर में शुक्रवार देर रात एक हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित एनवीडीये रेस्ट हाउस बेड़ी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान राकेश चौहान, निवासी कसरावद के रूप में हुई है। प्रारंभिक स्थिति के अनुसार युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल, एसडीओपी श्वेता शुक्ला तथा थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है।



फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🎙️ श्वेता शुक्ला, एसडीओपी

“मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।”



🎙️ अंजू चौहान, मृतक की बहन

“हमें न्याय चाहिए, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here