6 माह बाद चोरों की वापसी, 6 घंटे में सलाखों के पीछे — धामनोद पुलिस का करारा प्रहार!
धामनोद नगर में लगभग छह माह बाद चोरी की वारदात सामने आई, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया। पिछली रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाते हुए नगदी राशि और सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर महज 6 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया गया।
पुलिस ने दो आरोपियों आरोपियों को हिरासत में जिनके नाम प्रियांशु सेन पिता राम शरण उम्र 18 वर्ष जिला रायसेन हाल मुकाम इंदौर उदय सिंह उर्फ गोल्डी पिता रूपसिंग भूरिया उम्र 27 वर्ष निवासी रूपनगर थाना सिटी कोतवाली बड़वानी हाल मुकाम इंदौर लेकर चोरी गया माल एव चोरी की एवेंजर बाइक जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद कर लिया है। त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
थाना प्रभारी ने कहा कि नगर में अपराध पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा और गश्त बढ़ाई गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


No comments:
Post a Comment