धामनोद //सेवा की थाली में सेहत का भरोसा, टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल छह माह तक नियमित पोषण आहार वितरण का संकल्प
धामनोद | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में लायंस क्लब धामनोद एक्टिव के तत्वावधान में टीबी मरीजों को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के सचिव प्रदीप सोनी, डीएलओ धार, बीसीएमओ डॉ. बोरासी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. मनोज नाहर ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 30 टीबी मरीज चिन्हित होते हैं, जिन्हें उपचार के साथ पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से आगामी छह माह तक नियमित पोषण आहार वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित अग्रवाल के सौजन्य से स्वास्थ्य केंद्र को एक व्हीलचेयर भी भेंट की गई।
प्रदीप सोनी ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक सहभागिता को स्वस्थ समाज की नींव बताया। कार्यक्रम के अंत में बीसीएमओ डॉ. बोरासी ने आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment