महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा, 30 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी वितरित - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 February 2026

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा, 30 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी वितरित

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा, 30 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी वितरित



खलघाट//महाशिवरात्रि पर्व पर खलघाट के नर्मदा तट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अलसुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से पहुंचने लगे। सूर्योदय से पहले ही घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।



नर्मदा तट स्थित शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन करते नजर आए। समीपस्थ पिपलदागढ़ी स्थित प्राचीन मौनी बाबा आश्रम में भी साधु-संतों के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। यहां श्रीयंत्र पर विराजित शिवलिंग का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।



अमरनाथ सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर में लगभग 30 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।



सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना धामनोद पुलिस मुस्तैद रही। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here