अंतरजिला बाइक चोर गिरोह धराया, 13 बाइक हुई जब्त तीन आरोपी सहित एक बाल अपचारी गिरफ्तार
खलटाका पुलिस की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्टर नरेंद्र चौहान
खरगोन// थाना बलकवाडा की खलटाका पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान अंतरजिला मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
18 फरवरी 2026 को बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक पकड़े जाने पर दस्तावेज नहीं मिलने से संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने खरगोन जिले के सनावद, कसरावद, भगवानपुरा, खरगोन मेले सहित धार, बड़वानी, खंडवा व इंदौर क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया। गिरोह का मुख्य आरोपी अकलिम उर्फ अकलु पूर्व में भी गंभीर अपराध में लिप्त रहा है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खरगोन के निर्देशन में एसडीओपी मंडलेश्वर व थाना प्रभारी बलकवाडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment