“सदन में शब्दों की मर्यादा टूटी?” धामनोद में भड़का कांग्रेस का गुस्सा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
विधानसभा में टिप्पणी से बवाल: धामनोद में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
धामनोद (जिला धार)//मध्यप्रदेश विधानसभा में हुई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर धामनोद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि विधानसभा में चर्चा के दौरान उमंग सिंघार द्वारा एक मुद्दा उठाए जाने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
इस घटना से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने धामनोद नगर के मुख्य चौराहे श्री राम चौक पर एकत्र होकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधानसभा जैसे गरिमामय सदन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।


No comments:
Post a Comment