मनमानी पर उतरी सीवरेज कंपनी! बिना अनुमति मुख्य मार्ग खोदा, आमजन में आक्रोश मौके पर पहुंचकर काम बंद करवा कलेक्टर महोदय के नाम दिया ज्ञापन
सीवरेज कंपनी के नाम के लगे हाय हाय के नारे
धामनोद//नगर में सीवरेज लाइन बिछाने वाली कंपनी की मनमानी अब खुलकर सामने आ गई है। बिना नगर परिषद की अनुमति और बिना किसी परिषद के अधिकारी से बात किए । नगर के मुख्य मार्ग को खोद दिया गया, जिससे नगर मै जनता परेशान है । नगरवासियों का कहना है इस खुदाई से मुख्य मार्ग ओर महेश्वर चौराहे पर जाम की स्थिति बिगड़ती जा रही है । आरोप है कि बिना किसी डायवर्जन सड़क के कार्य चालू कर दिया । न ही ट्रैफिक व्यवस्था देखने के लिए स्टाफ की व्यवस्था की गई है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार कंपनी ने नगर की कई वार्डों में गलियों और नालियों को पहले ही अधूरा छोड़ रखा है। जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। पूर्व मै भी कुछ वार्डो मै गड्ढों के कारण बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी जिसमें एक बुजुर्ग की मृत्यु तक हो गई थी । हाल ही में एक स्कूल बस गड्ढे मै उतर गई थी । अब मुख्य मार्ग पर खुदाई शुरू कर दी गई है, जबकि न तो कोई पूर्व सूचना नगर परिषद को दी गई थी और न ही थाना धामनोद पर सूचना दी गई थी ।और न वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की गई।
धामनोद क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन दूर-दूर से किसान मंडी मै अपनी फसल लेकर आते हैं। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा । वहीं लगभग 200 स्कूल बसों का संचालन भी इसी मार्ग से होता है। वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों के समय पर स्कूल पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यात्री बसों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है ।आगामी होली पर्व को देखते हुए यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
आरोप है कि अंतिम यादव द्वारा जब संबंधित कंपनी के इंजीनियर से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। इससे नागरिकों में रोष और बढ़ गया है।
नगर कांग्रेस कमेटी धामनोद एवं स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर से मांग की है कि सीवरेज कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, कंपनी से लिखित कार्ययोजना और समय-सीमा तय कराई जाए तथा अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए।
यदि प्रशासन ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया तो धरना आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।


No comments:
Post a Comment