सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह डोल फाटा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 9 January 2026

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह डोल फाटा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर

 सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह डोल फाटा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कल निकलेगी शोभायात्रा



धामनोद //नगर के समीप बसे डोल फाटे स्थित श्री हरसिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर ग्राम डोल, पंधानिया, सेमल्दा, पटलावद के तत्वाधान में प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें कथा का रसपान भगवताचार्य वर्षाजी नागर महामंडलेश्वर 1008 के द्वारा कराया जाएगा ।

      शनिवार, 10 जनवरी से से प्रारंभ होकर 16 जनवरी तक चलेगी । वहीं 10 जनवरी से कलश यात्रा के साथ 7 दिन तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आसपास के सभी ग्रामवासी अति उत्साहित है । समिति में 50 सदस्य चारों गांव के मिलकर कर रहे है । 

        जिसमें लक्ष्मीनारायण पटेल, मुकेश पटेल, सुभाष पटेल, श्रीराम पटेल, संजय पटेल, पंधनिया के महादेव भाई, कमल केवट, सतीश कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, पाटलावद के श्रीकृष्ण वर्मा, आसाराम वर्मा, सुरेश पाटीदार, जगदीश पटेल, सेमल्दा के बाबूलाल कुशवाह, विशाल पान, सुभाष पाटीदार, विशाल पंसौर एवं सभी सदस्य कार्यक्रम में तन मन धन से जुड़े हुए हैं। दिनांक 16 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । सभी धर्म प्रेमी जनता इस आयोजन में आमंत्रित है । वहीं आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेवें ।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here