किराएदारों की जानकारी पुलीस थाने में देना अनिवार्य, नहीं तो मकान मालिक पर हो सकती है कार्यवाही
धामनोद (रविन्द्र ठाकुर) //आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धामनोद नगर में किराए से मकान में रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस थाने पर बुलाई जा रही है। इसके लिए नगर में मुनादी करवाते हुए मकान मालिकों को जागरूक करने के साथ हिदायत भी दी जा रही है। जिससे लोग अपने मकान में रहने वाले किरायेदार की जानकारी थाने पर दे।
धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया नगर में रहने वाले किरायेदारों की जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में ली जा रही है। साथ ही होटलों, लाजों व धर्मशाला में लंबे समय से रुके हुए लोगों की भी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए नगर की कॉलोनियों में मुनादी भी कराई जा रही है। जिससे लोगो को जानकारी मिल सके।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आकर खेतों में मजदूरी करने वाले लोगों के साथ शहर में दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी व घरों में काम करने वाले नाैकरों कि जानकारी भी मालिक को देनी होगी। जिससे आपराधिक व्यक्ति की जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस अवैधानिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। यदि कोई व्यक्ति स्वंय के यहां किराएदारों की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाता है तो और बाद में अपराधी का कोई रिकॉर्ड मिलता है तो मकान मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए सभी इस संबंध में जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।


No comments:
Post a Comment