इंदौर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
इंदौर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत इंदौर। शहर के तेजाजी नगर बायपास स्थित रालामंडल के पास सोमवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार नेक्सन कार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में प्रेरणा बच्चन के अलावा मन संधू और प्रखर शामिल हैं। हादसे में एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रफ्तार इतनी तेज थी को कार के परखच्चे उड़ गए शवों को वाहन काटकर बाहर निकाला गया ।
पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
हादसे की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment