धामनोद//विवादों के बीच जनसहयोग बना सहारा, धामनोद को फिर मिला पुराना फायर वाहन आगजनी जैसी आपात स्थितियों में मिलेगी राहत
धामनोद। नगर में लंबे समय से चले आ रहे विवादों और चर्चाओं के बाद आखिरकार जनसहयोग से धामनोद नगर को पुराना फायर वाहन मिल गया। इस फायर वाहन के मिलने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब आगजनी जैसी आपात स्थितियों में तुरंत सहायता मिल सकेगी।
फायर वाहन को लेकर पूर्व में कई बार नगर में असमंजस और विवाद की स्थिति बनी रही। कभी वाहन की उपलब्धता तो कभी संचालन को लेकर सवाल उठते रहे, जिससे आमजन में नाराजगी भी देखने को मिली। अंततः नगर के जागरूक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से जनसहयोग के माध्यम से यह पुराना फायर वाहन नगर को उपलब्ध कराया गया।
हालांकि यह फायर वाहन पुराना है, फिर भी नगर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वर्तमान में धामनोद नगर में दमकल की कोई स्थायी और सशक्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आगजनी की घटनाओं में भारी नुकसान की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में यह वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में प्रारंभिक राहत प्रदान करेगा।
नगरवासियों का कहना है कि फायर वाहन मिलने से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन साथ ही उन्होंने उम्मीद की है कि भविष्य में नगर को आधुनिक और नवीन दमकल वाहन भी उपलब्ध हो जाए । ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
फिलहाल जनसहयोग से मिले इस फायर वाहन को नगर परिषद के अधीन रखकर संचालन की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा । उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे पूरी तरह सक्रिय कर नगर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment