धामनोद//केक नहीं, करुणा का उत्सव: जन्मदिवस पर गौ माता और प्रसूता माताओं की सेवा - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 24 January 2026

धामनोद//केक नहीं, करुणा का उत्सव: जन्मदिवस पर गौ माता और प्रसूता माताओं की सेवा


धामनोद//केक नहीं, करुणा का उत्सव: जन्मदिवस पर गौ माता और प्रसूता माताओं की सेवा



योगा एरोबिक्स ग्रुप ने सतपाल कौर गांधी का जन्मदिन गौशाला व शासकीय अस्पताल में सेवा कार्य कर मनाया

धामनोद//नगर में योगा एरोबिक्स ग्रुप द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्रुप के सदस्यों ने सतपाल कौर गांधी का जन्मदिवस परंपरागत उत्सव की बजाय सेवा भाव के साथ मनाकर समाज को एक सकारात्मक और प्रेरक संदेश दिया।

इस अवसर पर योगा एरोबिक्स ग्रुप के सदस्यों ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ माता के लिए गुड़-दलिया की व्यवस्था की और श्रद्धा भाव से गौ सेवा की। इसके पश्चात ग्रुप द्वारा शासकीय अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती माताओं को दूध एवं बिस्किट वितरित किए गए, जिससे वहां मौजूद माताओं के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।

योगा एरोबिक्स ग्रुप ने इस सेवा कार्य के माध्यम से नगरवासियों से अपील की कि जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ अथवा जीवन की अन्य खुशियों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए गौ सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा के साथ भी मनाया जा सकता है। ग्रुप का कहना है कि इस प्रकार के कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को सहारा मिलता है, बल्कि व्यक्ति को आत्मिक सुख और सामाजिक संतोष की अनुभूति भी होती है।



ग्रुप के सदस्यों ने नागरिकों से इस पुण्य पहल में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी खुशियों का एक छोटा सा हिस्सा समाज सेवा को समर्पित करे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ माता की सेवा कर राष्ट्र और समाज के कल्याण की कामना की।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here