नन्हे कदमों को मिला सहारा, प्रेस क्लब धामनोद ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बांटे जूते-मोजे स्कूली बच्चों के खिल उठे नन्हे चेहरों पर मुस्कान* - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 24 January 2026

नन्हे कदमों को मिला सहारा, प्रेस क्लब धामनोद ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बांटे जूते-मोजे स्कूली बच्चों के खिल उठे नन्हे चेहरों पर मुस्कान*

नन्हे कदमों को मिला सहारा, प्रेस क्लब धामनोद ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर  बांटे जूते-मोजे स्कूली बच्चों के खिल उठे नन्हे चेहरों पर मुस्कान



धामनोद//प्रेस क्लब धामनोद द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए टॉकीज पूरा स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को जूते एवं मोजे वितरित किए गए। इस मानवीय सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलकता नजर आया। नए जूते-मोजे पाकर बच्चों ने तालियों और मुस्कान के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब धामनोद के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष दीपेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, सदस्य सुनील उपाध्याय एवं तुषार शर्मा 

निलेश महेश्वरी  नरेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बिखरोंन पंचायत के समाज सेवी दयाल स्वामी एवं सरपंच पुराण ओसारी उपसरपंच शिव पटेल सचिव संजीव कुमार भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया।



इस अवसर पर जानकारी दी गई कि जूते प्रेस क्लब धामनोद की ओर से, जबकि मोजे समाजसेवी दयाल स्वामी  व उपसरपंच द्वारा बच्चों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम प्रेरणा स्कूल शिक्षिका श्री मति रंजना गोयल एवं रमा अलावा जी रही। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहना चाहिए।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य के चलते स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। बच्चों के चेहरों पर संतोष, आत्मविश्वास और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here