केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भोजशाला पहुँचकर किए माँ वाग्देवी के दर्शन - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 23 January 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भोजशाला पहुँचकर किए माँ वाग्देवी के दर्शन


केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भोजशाला पहुँचकर किए माँ वाग्देवी के दर्शन



शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था पर क्षेत्रवासियों की ओर से शासन–प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त ।


आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धार जिले में आस्था, संस्कृति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्या, ज्ञान, कला और बुद्धि की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की आराधना के इस शुभ दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा धार–महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने प्रातःकाल पवित्र भोजशाला पहुँचकर माँ वाग्देवी का दर्शन एवं पूजन का  किया।


माननीय मंत्री जी ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक अनवरत चलने वाली अखंड यज्ञ उपासना में सहभागिता कर समस्त देशवासियों के कल्याण, क्षेत्र की उन्नति, और समाज में ज्ञान-विवेक व सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार की कामना की। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का वह उज्ज्वल पर्व है जो सदैव हमें शिक्षित, समर्पित और रचनात्मक रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व ज्ञान–परंपरा को आगे बढ़ाने और समाज में एकता, सद्भाव तथा प्रगति का संदेश स्थापित करता है।


इसी शुभ अवसर पर धार शहर के लालबाग परिसर से शुरू होकर भोजशाला तक भव्य शोभायात्रा का मैं भी माननीय मंत्री जी सम्मिलित हुई।


 शोभायात्रा में साधु-संतों की अलंकृत बग्गी, मातृशक्ति का उत्साहपूर्ण योगदान, युवाओं का जोश, बच्चों–बुजुर्गों की उपस्थिति और हजारों की संख्या में लहराते भगवा ध्वजों ने सम्पूर्ण नगर को आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक उत्साह से ओतप्रोत कर दिया। हिंदुत्व की अस्मिता और भारतीय परंपराओं के गौरव का संदेश देती यह शोभायात्रा अनुशासन, शांति और दिव्यता के साथ आगे बढ़ती रही। शहरवासियों ने पूरे मार्ग पर श्रद्धा और सम्मान के साथ यात्रा का स्वागत किया।


माननीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस दौरान क्षेत्र की जनता से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भोजशाला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण और सुव्यवस्थित आयोजनों में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और दर्शन की सुचारू प्रक्रिया की सराहना की।

आपने कहा कि शासन–प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों को सफल और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने भी शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


माननीय मंत्री जी ने सभी देशवासियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ सरस्वती की अनुकम्पा से हमारा क्षेत्र शिक्षा, संस्कृति, सेवा और विकास की दिशा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों और व्यवस्था में दिए गए सहयोग की भी प्रशंसा की।


इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन दत्तीगांव जी, प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल जी, भाजपाध्यक्ष द्वय श्री नीलेश भारती जी एवं श्री चंचल पाटीदार जी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को गरिमामय, प्रेरणादायी एवं सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here