शादी के वीडियो से खुली लूट की पोल, तीन आरोपी गिरफ्तार-एक तलाश जारी मोबाइल व नकदी सहित 6 लाख का मशरूका जब्त
बड़वानी। ग्राम कपालियाखेड़ी लूट प्रकरण में थाना ठीकरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठीकरी निरीक्षक नाथूसिंह रंधा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस द्वारा आसूचना संकलन एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से जांच की गई। घटना स्थल के पास एक शादी समारोह आयोजित था, जहां से प्राप्त वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के संदिग्धों की पहचान की गई। मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त कर संदिग्ध अक्षय पिता सुरेश मेवाड़े को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों —
जितेन्द्र उर्फ पन्ना पिता मांगीलाल पंचोली, उम्र 26 वर्ष, निवासी जामसिंध पांडुतालाब, थाना उदयनगर, जिला देवास
नवीन पिता हिरदाराम ठाकुर, जाति भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी करामतपुरा, थाना ठीकरी, जिला बड़वानीअक्षय पिता सुरेश मेवाड़े, जाति भील, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी करामतपुरा, थाना ठीकरी, जिला बड़वानीको गिरफ्तार किया।
प्रकरण में एक आरोपी शंकर पिता गबरु केवट, निवासी ग्राम कटोरा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगौन फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों से सफेद रंग की वेगनार कार (क्रमांक MP 09 DW 7699), 03 मोबाइल फोन, नकद 1,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की लाल-काले रंग की होंडा मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।


No comments:
Post a Comment