शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 January 2026

शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

 शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना



धामनोद//गुरुकुल स्कूल के पीछे ओमप्रकाश कुशवाह के मकान में संचालित एक कैफे 4u में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। समय रहते पुलिस की सतर्कता और तत्पर कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को कैफे की ओर से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर देखा तो कैफे में आग लगी हुई थी। इस पर एएसआई बालकृष्ण कुमारावत ने तत्काल थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, मनीष राठौड़ एवं एफआरवी 112 के पायलट लखन मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर निलेश महेश्वरी, विष्णु कर्मा  मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग (एमपीईबी) को सूचना दी गई। वहीं विष्णु कर्मा एवं निलेश महेश्वरी द्वारा नगर परिषद धामनोद धरमपुरी एवं महेश्वर से अग्निशमन दल को सूचित किया गया।



पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कैफे में रखी कुर्सियां, गैस सिलेंडर एवं अन्य कुछ सामान समय रहते बाहर निकाल लिया, । धामनोद नगर का अस्थायी अग्निशमन ओर धरमपुरी व महेश्वर से अग्निशमन वाहन  भी मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।



आग बुझाने में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी घटना घट सकती थी।



आग लगने कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here