लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 27 January 2026

लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद

 लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद



1.95 लाख रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

धामनोद। थाना धामनोद क्षेत्र अंतर्गत मिर्ची मंडो रोड दुधी पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 95 हजार रुपये नकद एवं लूट में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 को मिर्ची मंडो रोड पर लूट की घटना घटित हुई थी, जिस पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सावन गावड़ (20), श्याम मेडा (20) एवं रोहित भेरूसिंह (21), तीनों निवासी ग्राम लौधीपुरा, को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से 1,95,000 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP11 ZJ 9772, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है।


सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री प्रवीण ठाकरे,

सउनि जुवानसिंह हरवाल, सउनि सुरेन्द्रसिंह राजावत,

प्र.आर. 646 सज्जनसिंह डिंडोरे,

आर. 1188 मनीष राठौर, आर. 394 अजितसिंह मंडलोई,

आर. 1158 निखिल अवस्थ्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here