77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को ग्राम पंचायत साला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 January 2026

77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को ग्राम पंचायत साला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को ग्राम पंचायत साला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।



खलघाट//पंचायत क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साला,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पुनर्वास) और ग्राम पंचायत कार्यालय सहित तीनों आयोजनों में ग्राम पंचायत के सरपंच मिथुन कनेल एवं उपसरपंच जावेद खान के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए।

उक्त तीनों आयोजनों में ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रीय गान हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस दौरान दोनों विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत साला प्रांगण में 8:30 बजे ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत साला सचिव जुवान सिंह कटारा, सह सचिव संजय साधौ सहित समस्त स्टाफ के साथ भारत भार्गव, पंच सावन वानखेड़े, सुरेश सिसोदिया,पवन भार्गव मुंशी बाबा, पंच गोपाल भार्गव, नदीम मंसुरी, पवन यादव , समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here