गांव से होकर ही जाता है देश के विकास का रास्तानवांकुर संस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिती ग्रग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम
कार्यक्रम के तहत ढाबली में विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति व स्वदेशी अपनाने की शपथ
इंदौर//ढाबली। ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम ढाबली में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिति (सेक्टर-04 मांगलिया, सांवेर) द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढाबली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेंटर रवि साड़ीवाल ने छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, गांव को नशा मुक्त बनाने, स्वच्छता अपनाने तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव सशक्त होंगे तभी देश का विकास संभव है और इसके लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही जन अभियान परिषद के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पंकज परिहार उपस्थित रहे। उन्होंने आसान और सरल भाषा में जल बचाने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment