धामनोद //बिना रजिस्ट्रेशन लोडिंग वाहन खुलेआम सड़क पर दौड़ रहे बड़ी दुर्घटना को दे रहे न्योता
धामनोद/ नगर के मुख्य बायपास पर इन दिनों बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन के नए वाहन सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। नियमों के अनुसार बिना नंबर प्लेट या रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन का सड़क पर चलना गलत है, इसके बावजूद ऐसे वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि ये वाहन सीधे कंपनी या शोरूम से निकलकर सड़कों पर आ रहे हैं, लेकिन न तो आरटीओ इन्हें रोक रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। इससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस काम में कुछ दलाल सक्रिय हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों को सब्जी भरवाकर चलवाकर पैसे कमा रहे हैं। इस स्थिति के लिए लोगो द्वारा संबंधित विभाग को सूचना दी गई थी ।परंतु नियमों की अनदेखी के बावजूद संबंधित विभागों की चुप्पी समझ से बाहर है।
मामला तब सामने आया जब जागरूक नागरिकों ने सब्जी से भरे पांच बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। धामनोद पुलिस ने सामान्य चालान कर उन्हें छोड़ दिया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आम आदमी से छोटी गलती पर भी जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन बिना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाने वालों पर सख्ती क्यों नहीं होती।
अब लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की जांच करे और बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों पर ठोस कार्रवाई करे, ताकि आगे से ऐसे वाहन सड़कों पर न चल सकें।


No comments:
Post a Comment