धामनोद// नगर का नाम किया ऊंचा शिर्डी में हुई बॉक्स लंगड़ी नेशनल चैंपियनशिप में धामनोद के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
धामनोद / शिर्डी15 से 18 जनवरी तक शिर्डी में आयोजित बॉक्स लंगड़ी नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के धामनोद नगर के युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शील गिनावे (कप्तान), रूपम खतवासे, आदित्य यादव एवं कनिश पाटीदार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कांस्य पदक मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि एवं संघ के सचिव द्वारा धामनोद नगर के सती विहार निवासी युवा कोच क्रिश आंबेकर को उनके मार्गदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मध्य प्रदेश बॉक्स लंगड़ी एसोसिएशन के सचिव द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।
अवोम फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव मारुति हजारे, साईं मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश टीम का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय लंगड़ी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
इस उपलब्धि पर विधायक मीडिया प्रतिनिधि नीलेश माहेश्वरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही। साथ ही परिवारजनों, इष्ट मित्रों एवं नगरवासियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।


No comments:
Post a Comment