बसंत पंचमी शहर में सौहार्द की मिसाल बसंत पंचमी व जुम्मे की नमाज़ एक साथ, प्रशासन पूरी तरह सतर्क शहर में फ्लैग मार्च, 8000 जवान तैनात - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 January 2026

बसंत पंचमी शहर में सौहार्द की मिसाल बसंत पंचमी व जुम्मे की नमाज़ एक साथ, प्रशासन पूरी तरह सतर्क शहर में फ्लैग मार्च, 8000 जवान तैनात

बसंत पंचमी शहर में सौहार्द की मिसाल बसंत पंचमी व जुम्मे की नमाज़ एक साथ, प्रशासन पूरी तरह सतर्क शहर में फ्लैग मार्च, 8000 जवान तैनात




धार //शहर में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व और जुम्मे की नमाज़ एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। भोजशाला–कमाल मौला मस्जिद परिसर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह शहर की प्रमुख सड़कों पर पुलिस और आरएएफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। आरएएफ और पुलिस के वज्र वाहन सायरन बजाते हुए शहर में गश्त करते नजर आए। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना रहा।
एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि बसंत पंचमी पूजा और जुम्मे की नमाज़ के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगभग 8000 पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा धार्मिक संगठनों और समाज प्रमुखों से भी सहयोग की अपील की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ सभी धार्मिक आयोजन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here