बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस नें बाइक सवार युवक को मारी टक्कर....गुस्साई भीड़ नें बस मे लगाई आग.....
इंदौर//तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी गुस्साए लोगों बस में आग लगा दी ।
वीओ - दरअसल पूरी घटना इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर की है जहां बुधवार सुबह कुशवाह नगर में रहने वाला युवक रोज की तरह आज भी ड्यूटी करने जा रहा था तभी तेज गति से आ रही बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक बस के पहिए के नीचे आ गया ।। गनी मत रही को युवक को ज्यादा चोट नहीं आई । युवक को बाहर निकालने के बाद गुस्साई जनता ने बस में आग लगा दी । वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल भिजवा कर बस को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया । बड़ी बात यह है कि यह बस विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है और यह पहला हादसा नहीं इसके पहले भी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने कई एक्सीडेंट कर दिए है जिसमें तो कुछ की मौत भी हो चुकी है बहरहाल पुलिस आगजनी की घटना से इनकार कर रही है और जांच में जुट गई है


No comments:
Post a Comment