आबकारी विभाग का विशेष अभियान वृत्त मनावर में अवैध मदिरा परिवहन पर बड़ी कार्यवाही 167 पेटी अवैध मदिरा सहित वाहन जप्त कुल कीमत 10,77,750 रुपए
मानवर//कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विवेक मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत वृत्त मनावर के आबकारी उप निरीक्षक एवं स्टाफ द्वारा इंदौर–मनावर रोड स्थित टोकी फाटा के पास, तहसील एवं थाना मनावर, जिला धार (मध्यप्रदेश) में कार्यवाही करते हुए एक सफेद रंग की पिकअप वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन से कुल 167 पेटी अवैध मदिरा जप्त की गई।
जप्त मदिरा में 150 पेटी माउंट 6000 बीयर केन (3600 केन) तथा 17 पेटी देसी प्लेन मदिरा (180 एमएल क्षमता के 850 पाव) शामिल हैं। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 1953 बल्क लीटर पाई गई।
उक्त मदिरा का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को उप जेल मनावर में दाखिल किया गया। जप्त की गई मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹10,77,750 आंकी गई है।
यह कार्यवाही में वृत्त मनावर के आबकारी आरक्षक श्री नारायण सिंह भवलकर एवं श्री बलबीर सिंह राठौड़ का विशेष सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment