धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को एक महिला द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है,
धार //धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को एक महिला द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है, विधायक के आरोप के बाद आरोपी महिला दीपिका ठाकुर के खिलाफ धार जिले के धामनोद और धरमपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और उसके बाद पुलिस दीपिका और उसके पति का कासिफ अली की तलाश में जुट गई है... इसी बीच आज दीपिका ने अपना एक वीडियो वायरल किया है जिसमें वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है और वहां से वह कह रही है की विधायक जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह झूठे हैं, उसने और उसके पति ने कोई फिरौती नहीं मांगी, बल्कि वह विधायक के पास मदद मांगने भोपाल गई थी और पुलिस के सामने भी उससे जो माफी मंगवाई गई थी, माफी नामा लिखवाया गया था वह भी दबाव डालकर लिखवाया गया था ...दीपिका ने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई जिसमें विधायक और उसके बीच मोबाइल पर बातचीत हुई, जिससमें विधायक खुद दीपिका को भोपाल बुला रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि कि बस से कैसे आना है और कहां उतरना है.. और खुद विधायक भोपाल में उसे लेने पहुंचे थे, इस पूरे मामले पर विधायक की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है


No comments:
Post a Comment