जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 4 January 2026

जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास

जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास



धार//लोकसभा क्षेत्र धार–महू की माननीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर जी द्वारा आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने एवं उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, दिनांक 5 जनवरी 2026 को दो सत्रों में संपन्न होगा।

प्रथम सत्र में माननीय सांसद जी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, धार में उपस्थित रहकर आम नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगी। इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

द्वितीय सत्र में माननीय सांसद जी दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक सांसद जनसंवाद केंद्र, रोटरी क्लब के सामने स्थित कार्यालय पर आमजन से भेंट करेंगी। इस सत्र में नागरिक व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।


माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर जी का सदैव यह प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की आवाज को सीधे सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना तथा विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता करें तथा क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह जनसंवाद कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here