धामनोद में काशी विश्वनाथ के स्वरूप में सजे श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी
धामनोद//पूरे भारत देश में अपनी एक अलग पहचान बन चुका धामनोद नगर का श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर में वर्ष के प्रथम शनिवार को होने वाला भव्य उत्सव इस बार 3 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। प्रतिवर्षानुसार होने वाले इस अद्भुत अलौकिक उत्सव में इस बार हनुमान जी को काशी विश्वनाथ स्वरूप में सजाया गया। सर्व विदित है की यह आयोजन इच्छापूर्ति मंडल समिति द्वारा पूरा वर्ष नगर के लिए मंगलमय हों इस भावना से किया जाता है। जिसमें हनुमान जी का आकर्षक स्वरूप भव्य दरबार, झूमर से सजा फूल बंगला,101 भोग, महा आरती, भावपूर्ण भजन संध्या एवं विशाल अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन समिति के सदस्य मिलकर करते है।। 15 युवाओं द्वारा 28 साल पहले शुरू किया गया ये उत्सव आज 7 हजार भक्तों के साथ सम्पन्न हो रहा है। श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर की महिमा यह है कि यहां पर अगर किसी भक्त को चोला चढ़ाना हो तो अगले 2 वर्षों के सभी मंगलवार, शनिवार, एवं विशेष त्यौहार पर सभी दिन के चोले एवं श्रृंगार बुक है। बाबा अपने भक्तों को किसी न किसी इशारे से जैसे आरती में फूल का गिरना, वानर का मंदिर में आना, भक्तों की इच्छापूर्ण करना मात्र 2 अगरबत्ती लगाने से पूर्ण करते है।पिछले 28 सालों से यहां पर हर मंगलवार अनवरत सुंदर कांड चल रहा है।वर्ष भर यहां पर सुंदरकांड भजनसंध्या, दीपोत्सव एवं सवा मणि के आयोजन होते रहते है।समिति के निलेश माहेश्वरी एवं पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया की इस बार का आयोजन में लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन किया एवं महाप्रसाद का पुण्य लाभ लिया।।


No comments:
Post a Comment