धामनोद //हिंदू सम्मेलन के निमित्त माधव बस्ती का भूमि पूजन सम्पन्न ।
धामनोद नगर की माधव बस्ती में हिंदू सम्मेलन के निमित्त आज सुबह 11.30 बजे अलबेला हनुमान मंदिर गुलझरा परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर बस्ती के वरिष्ठ हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक, सहसंयोजक कोष प्रमुख, प्रभारी के एवं हिंदू समाज के नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत खंड एवं नगर के अधिकारी उपस्थित रहे खंड संचालक द्वारा कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि हिंदू सम्मेलन आगामी 4 जनवरी 2026 रविवार को माधव बस्ती का आयोजन अलबेला हनुमान मंदिर गुलझरा आयोजित किया जाएगा ।
भूमि पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ तथा उपस्थितजनों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आज से नगर में रुद्राक्ष एवं पताका वितरण किया जाएगा


No comments:
Post a Comment