असंगठित मजदूर महिलाओं को सम्मानित कर, मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
इन्दौर । ग्रामीण सार्थक प्रयास समिति इंदौर* ने अनूठे तरीके से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया ,इंदौर की अमर प्लेस बस्ती ,में घरेलू कामकाजी बहनों और असंगठित मजदूर वर्ग की बहनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें मंच प्रदान किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि सुबर अहमद ,अल्पसंख्यक कमेटी से विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं सभी महिलाओं को दी और महिलाओं का सम्मान किया। ग्रामीण सार्थक प्रदेश समिति, इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रऊफ खान ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से असंगठित मजदूर बहनों के उत्थान के साथ साथ रोजगार ,कौशल विकास ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य लिए काम कर रही है, और हर वर्ष अलग-अलग तरीके से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, इस बार भी अनूठे तरीके से महिला दिवस मनाया गया ,इस बार महिलाओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए, संविधान में दिए गए अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को याद किया।इस मौके को यादगार बनाने के लिए संस्था के द्वारा बस्ती की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति एवं महिला कार्यकर्ताओ पूजा , सुभद्रा, दुर्गा रमाबाई ,माया ,राधा आदि महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग चंद्रकांत तायडे ,दुर्गेश एवं रिजवाना का रहा। अंत में पूजा सुरागे के द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।
No comments:
Post a Comment