धामनोद नगर की समस्याओं पर मीडिया का धरना प्रदर्शन निरस्त, 15 दिनों में समाधान का मिला आश्वासन। - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 9 March 2025

धामनोद नगर की समस्याओं पर मीडिया का धरना प्रदर्शन निरस्त, 15 दिनों में समाधान का मिला आश्वासन।

 *धामनोद नगर की समस्याओं पर मीडिया का धरना प्रदर्शन निरस्त, 15 दिनों में समाधान का मिला आश्वासन।*



नगर पत्रकार संघ ने,10 मार्च का धरना आंदोलन, संबंधित विभागों से मिले आश्वासन पर किया, निरस्त।*धामनोद में शांति समिति की बैठक में, धामनोद की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा।*



*नगर पत्रकार संघ की चेतावनी,समस्याओं का समाधान 15 दिन के भीतर नहीं होने पर, पुनः किया जाएगा धरना प्रदर्शन।*



धामनोद// धामनोद नगर की गंभीर समस्याओं को लेकर, धामनोद समाचार के प्रधान संपादक और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंघल एवं नगर पत्रकार संघ ने , 10 मार्च 2025 को धरने पर बैठने का निर्णय लिया था। जिसको लेकर संबंधित विभागों को, धरने के लिए , पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी।  इस धरना आंदोलन में, मुख्य रूप से फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता, सीवरेज लाइन के कारण मुख्य मार्ग का महीनों से खोदा पड़ा रहना, और कृषि उपज मंडी तथा स्कूल वाहनों के कारण होने वाले यातायात दबाव पर ध्यान आकर्षित करने की योजना थी।


हालांकि, आज शांति समिति की बैठक में, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल संचालक और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों, नगर के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में,नगर की विभिन्न समस्याओं पर गहरी चर्चा हुई। बैठक में, सीएमओ माया मंडलोई, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार सहित स्कूल संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नहर की पहल पर,नगर हित और आगामी त्योहारों को देखते हुए 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर, धरना आंदोलन कैंसिल करने का आग्रह किया। इसके बाद, धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल एवं नगर पत्रकार संघ ने , नगर की भलाई और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आगामी धरना आंदोलन को निरस्त करने का निर्णय लिया। धामनोद समाचार के प्रधान संपादक एवं नगर पत्रकार संघ ने, चेतावनी दी कि अगर उक्त समस्याओं का समाधान 15 दिनों में नहीं होता है तो नगर पत्रकार संघ पुनः धरने पर बैठेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here