गाय को हांकने की बात पर विवाद बना जानलेवा, मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 7 November 2026

गाय को हांकने की बात पर विवाद बना जानलेवा, मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 गाय को हांकने की बात पर विवाद बना जानलेवा, मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत



तारपुरा में दो लोगों के साथ मारपीट के बाद बंद ढाबे पर ले जाकर भी पीटा, सेक्टर-01 पीथमपुर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार



पीथमपुर/धार। थाना सेक्टर-01 पीथमपुर क्षेत्र के तारपुरा में गाय को सड़क से हांकने की बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना 6 नवंबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, तारपुरा स्थित मेटल कंपनी के आगे सड़क पर खड़ी गाय को हांकने की बात पर संजय उर्फ संजू खाती एवं धर्मेन्द्र डाबी का आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद दोनों को जबरन स्कूटी पर बैठाकर अकोलिया की ओर स्थित एक बंद ढाबे पर ले जाया गया, जहां प्लास्टिक पाइप और लकड़ी के डंडों से दोबारा मारपीट की गई।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल संजय उर्फ संजू खाती (55 वर्ष), पिता सालिग्राम खाती, निवासी नालछा, जिला धार की चोटों के चलते मृत्यु हो गई। वहीं फरियादी धर्मेन्द्र डाबी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 645/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कमल चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेक्टर-01 पीथमपुर प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश बुंदेला (26), निवासी बस स्टैंड पीथमपुर, सोनू पथरिया उर्फ सोनू बाबा (36), निवासी लोधी मोहल्ला पीथमपुर, राकेश मीणा (35), निवासी मीणा मोहल्ला पीथमपुर तथा भुरिया (32), निवासी हाट मैदान पीथमपुर शामिल हैं।

वहीं फरार आरोपी अंकलेश बुंदेला (28), निवासी बस स्टैंड पीथमपुर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here