कपास की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे, धामनोद पुलिस ने 77 किलो गांजा किया जब्त - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 November 2026

कपास की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे, धामनोद पुलिस ने 77 किलो गांजा किया जब्त


कपास की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे, धामनोद पुलिस ने 77 किलो गांजा किया जब्त



ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 40 हरे पौधे जब्त; बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपए, खेत मालिक आरोपी की तलाश जारी



धामनोद, जिला धार। अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत धामनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कछवानिया के काहिरपुरा में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 40 पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 77 किलो 61 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काहिरपुरा निवासी लक्ष्मण पिता मुलचंद उर्फ मुल्या ने अपने कपास के खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। इस दौरान कपास की फसल के बीच छोटे-बड़े कुल 40 हरे गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर उनका वजन कराया, जो 77 किलो 61 ग्राम निकला।

पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण पिता मुलचंद उर्फ मुल्या निवासी काहिरपुरा, कछवानिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 568/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह यादव, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, उपनिरीक्षक सावन मुवेल, सहायक उपनिरीक्षक जुवान सिंह हरवाल, प्रधान आरक्षक सज्जन सिंह डिंडोरे, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आकाश रोकड़े, चालक आरक्षक श्यामलाल यादव एवं आरक्षक वकील चौहान की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here