तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, एक की मौत एक गंभीर घायल
धामनोद// नगर के आईटीआई ग्राउंड के पास देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वर निवासी दक्ष उर्फ बाबू पिता सुभाष यादव अपने साथी संदीप के साथ रात करीब 3 बजे स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 0 9 बि,पी 5879 से महेश्वर की ओर जा रहे थे। धामनोद नगर के आईटीआई के पास वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और लोहे के बिजली पोल को तोड़ते हुए पलट गया।
हादसे में दक्ष स्कॉर्पियो के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी संदीप गंभीर घायल हो गया, बताया जा रहा है कि हादसे में उसका पैर कट कर अलग हो गया।
सूचना पर दोनों को रात में ही धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
*रिपोर्टर - अजय वर्मा, धामनोद*


No comments:
Post a Comment