आईटीआई धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने किया वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स, पीथमपुर का औद्योगिक भ्रमण - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 10 October 2026

आईटीआई धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने किया वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स, पीथमपुर का औद्योगिक भ्रमण

 आईटीआई धामनोद के प्रशिक्षणार्थियों ने किया वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स, पीथमपुर का औद्योगिक भ्रमण



धामनोद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) धामनोद के डीजल मैकेनिक एवं मोटर मैकेनिक व्हीकल व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों को आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स, पीथमपुर में औद्योगिक भ्रमण करवाया गया।



इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को ऑटोमोबाइल उद्योग की आधुनिक तकनीकों, वाहनों के निर्माण, सर्विसिंग एवं रखरखाव की प्रक्रियाओं तथा औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों को नजदीक से समझने और अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने का अवसर मिला।


संस्था के प्राचार्य श्री श्यामलाल अहिरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) श्री कमलेश रघुवंशी तथा मेहमान प्रवक्ता श्री सुरेश खोडे का सहयोग रहा। साथ ही, आगा खां फाउंडेशन के श्री रोहित तिवारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।


इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली एवं औद्योगिक आवश्यकताओं से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। संस्था द्वारा उद्योग-संस्थान समन्वय के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here