नगर की कॉलोनी में, मकान पर काम करते समय छत से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ठेकेदार की लापरवाही सुरक्षा साधन नहीं - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 17 October 2026

नगर की कॉलोनी में, मकान पर काम करते समय छत से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ठेकेदार की लापरवाही सुरक्षा साधन नहीं

नगर की कॉलोनी में, मकान पर काम करते समय छत से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ठेकेदार की लापरवाही सुरक्षा साधन नहीं 




घर का सहारा छिना, 26 वर्षीय विक्रम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।




धामनोद// धार जिले के धामनोद की एक कॉलोनी में, मकान का कार्य करने के दौरान, छत पर से नीचे गिरने से 26 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान विक्रम पिता कल्याण, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरजापुर , थाना धामनोद, हाल मुकाम महेश्वर के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, विक्रम , धामनोद नगर की एक कॉलोनी में, एक मकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद उनके साथी उन्हें धामनोद के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन पाटीदार ने बताया कि, आज दिनांक 17 अक्टूबर, शनिवार दोपहर करीब 11 बजे विक्रम को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना धामनोद पुलिस को दी गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  विक्रम की मौत से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here