गणेश घाट पथराव कांड में दो आरोपी गिरफ्तार वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने का आरोप, पुलिस ने पूछताछ शुरू की
धामनोद। गणेश घाट बायपास रोड पर वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने के मामले में धामनोद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की रात नया बायपास रोड, गणेश घाट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहनों पर पथराव की घटना हुई थी। फरियादी योगेश पाटीदार की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कोठिदा, पटेलपुरा खुर्द, पुलाश्रमाल एवं उतावली सहित आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों से पूछताछ कर लगातार पतासाजी की।
मुखबिर सूचना एवं पुलिस के प्रयासों के आधार पर मुकुट पिता कैलाश बड़कीया (25) निवासी कोठिदा पटेलपुरा तथा मनीष पिता दिनेश बड़कीया (19) निवासी कोठिदा पटेलपुरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने वाहनों को रोकने में असफल रहने पर गुस्से में पथराव करने की बात बताई। दोनों से पूछताछ एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोषसिंह यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।जिसमे एस आई बालकृष्ण कुमरावत मनीष राठौर एवं रवि सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।



No comments:
Post a Comment