10 बाइक चोरी का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद, कीमत करीब 7.50 लाख रुपए
पीथमपुर। थाना सेक्टर-1 पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, करीब 7.50 लाख रुपए कीमत की, बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक महिंद्रा ब्रिज के नीचे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ऋषिकेश डावर पिता श्रीराम डावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम नंदगांव, थाना मानपुर, जिला इंदौर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर-1 पीथमपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कीं। पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं और इसमें शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment