इंदौर-मनमाड परियोजना में, धरमपुरी तहसील के प्रभावित किसानों की बैठक हुई ग्राम पंचायत पटलावद में।
*किसानों की फसलों को नुकसान होता है सर्वे के दौरान, तो दिया जाएगा उचित मुआवजा, जल्द ही SDM की अध्यक्षता में होगी अगली बैठक।*
*किसानों की मांग...धरमपुरी अनुभाग के अंतर्गत, सबसे ज्यादा गाइडलाइन जहां की उसी अनुपात से धरमपुरी राजस्व के सभी ग्रामों को दिया जाए मुआवजा।
धामनोद/// इंदौर - मनमाड रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को लेकर, आज दिनांक 20 सितंबर को, धरमपुरी तहसील के प्रभावित किसानों की ग्राम पंचायत पटलावद में, एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग, रेलवे विभाग और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने मुख्य रूप से रास्ता बंद होने, नर्मदा पाइपलाइन प्रभावित होने, फसलों के नुकसान और मुआवजे को लेकर अपनी चिंताएं रखीं।
इस पर नायब तहसीलदार धामनोद राजेश भिंडे ने, किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि , भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत, किसानों के साथ कई बार बैठक का प्रावधान है और नियमानुसार सभी बैठकें की जाएंगी। अभी सर्वे के दौरान, अगर किसानों की फसल को कोई नुकसान होता है तो उसका भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।
मुआवजे को लेकर, किसानों की सबसे बड़ी मांग है कि, धरमपुरी अनुभाग के अंतर्गत , सबसे ज्यादा गाइडलाइन जहां की है, उसी अनुपात से धरमपुरी राजस्व के सभी ग्रामों को मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही किसानों का कहना है कि , जब तक अवार्ड नहीं मिलता है , तब तक भूमि अधिग्रहण नहीं करने दी जाएगी। किसानों को पहले अवगत कराया जाए कि, रेलवे लाइन जो रोड क्रॉसिंग होगी वह कितनी फीट ओर हाईट से होगी।
इस पर धामनोद नायब तहसीलदार राजेश भिंडे ने बताया कि, क्लस्टर बनाकर आगे चर्चा करेंगे और जल्द ही एसडीएम की अध्यक्षता में एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद सभी किसान सहमत हुए हैं। वही भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पटेल ने, किसानों के समर्थन में कहा कि, जमीन बहुत कीमती है और गाइडलाइन बहुत कम है, किसानों को बढ़ाकर, बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा दिया जाए जो गाइडलाइन अधिक बड़ी हो , वह गाइडलाइन सब दूर एक साथ दी जाए मांग की गई।
बैठक के दौरान, रेलवे अधिकारी शंभू चौधरी के द्वारा , रेलवे प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया और किसानों की जो भी समस्याएं थी जिसे सुना गया और उचित समाधान देने का वादा किया गया।
वही इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का संयुक्त सर्वे शेड्यूल भी जारी हुआ हे। 15 सितंबर से गांव-गांव जा रही टीम।
गांव पटलावद का सर्वे आज ही 20/09/2026 को था, इसी को लेकर आज बैठक हुई थी।
बैठक में धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव, रेलवे विभाग के अधिकारी शंभू चौधरी, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित राजस्व विभाग के पटवारी और बड़ी संख्या में किसान ओर प्रशासन मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment