सोशल मीडिया पर मृतिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस
न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा
सादलपुर। सोशल मीडिया पर मृतिका के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो पोस्ट करने के मामले में सादलपुर पुलिस ने आरोपी आबिद पिता उस्मान पटेल, निवासी ग्राम गुणावद को गिरफ्तार किया है। मामले में फरियादी भारतसिंह उर्फ गुलशन राठौर (34) की शिकायत पर 19 सितंबर 2026 को पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(E) एवं 67 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


No comments:
Post a Comment