थाने से चंद किलोमीटर दूरी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा जब्त दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जब्त गांजे की कीमत करीब 11 लाख रुपए - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 8 September 2026

थाने से चंद किलोमीटर दूरी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा जब्त दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जब्त गांजे की कीमत करीब 11 लाख रुपए

 थाने से चंद किलोमीटर दूरी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 56 किलो गांजा जब्त  दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जब्त गांजे की कीमत करीब 11 लाख रुपए



धामनोद। एडीजी नारकोटिक्स एवं डीआईजी नारकोटिक्स के निर्देशन में थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर की टीम ने धामनोद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलो गांजा बरामद किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम सुन्द्रेल बागड़ीपुरा के कहार मोहल्ला, धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विक्रम पिता छोगालाल (49 वर्ष) के कब्जे से 56 किलो गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 



कार्रवाई में नारकोटिक्स सेल के डीएसपी संतोष हाड़ा, टीआई अजय वास्कले, एएसआई विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओम राठौर, राजरतन तायड़े, आरक्षक प्रदीप पाल, रजनीश पाण्डेय एवं महिला आरक्षक वेल्का तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here