धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंदौर के बड़गौंदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई 04 भैंस और 02 बच्चों को सुन्द्रेल हाट बाजार से सुरक्षित बरामद किया।
धामनोद// पुलिस की त्वरित कार्यवाही बड़ी सफलता भैंसों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद फरियादी ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान भैंसें सुन्द्रेल हाट बाजार में मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों भैंसों एवं दो बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाना धामनोद पहुंचाया।
पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद पशुओं को फरियादी के सुपुर्द किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना बड़गौंदा, जिला इंदौर को सूचना दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक संतोष सिंह यादव, आरक्षक 729 दीपक मंडलोई एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment