सुने मकान पर चोरों का धावा तोड़ी पिछली दीवार और दरवाजा , नगदी सहित रकम की चोरी पुलिस सहित फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे मौके पर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 August 2026

सुने मकान पर चोरों का धावा तोड़ी पिछली दीवार और दरवाजा , नगदी सहित रकम की चोरी पुलिस सहित फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे मौके पर

सुने मकान पर चोरों का धावा  तोड़ी पिछली दीवार और दरवाजा नगदी सहित रकम की चोरीपुलिस सहित  फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे मौके पर 



फसल बेचकर प्राप्त नगदी 1 लाख 80 हजार ओर सोने की चेन, चांदी की पायल, बच्चों की चांदी की रकम ले उड़े चोर।



*धामनोद के बगड़ीपुरा सुन्द्रेल में, सूने घर में धावा, धामनोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया मौका मुआयना, धार से फिंगरप्रिंट अधिकारी भी पहुंचे मौके पर।*


धामनोद/// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के बगड़ीपुरा सुन्देल में, सूने घर को निशाना बनाकर, अज्ञात चोरों ने , बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।



जानकारी के अनुसार, फरियादी 60 वर्षीय पन्नालाल पिता ओंकार पाटीदार निवासी बगड़ीपुरा सुन्देल ने,धामनोद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि, 20 अगस्त को अपने बेटे नरेन्द्र पाटीदार के घर धामनोद आए थे।  आज 21 अगस्त सुबह करीब 7 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा और दीवार टूटी हुई है। अंदर जाकर चेक किया तो अलमारी और पलंग पेटी खुली पड़ी थी।



चोर , फसल बेचकर रखी गई नगदी 1 लाख 80 हजार रुपए और सोने की पुरानी इस्तेमाल चैन, चांदी की पायल, बच्चों की चांदी की रकम सभी पुराना इस्तेमाली चोरी कर ले गए। फरियादी ने घटना की सूचना बेटे नरेन्द्र को दी और पड़ोसी के साथ धामनोद थाने पहुंचकर, रिपोर्ट दर्ज कराई।



घटना की सूचना मिलते ही तत्काल धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह, थाना प्रभारी संतोष यादव, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया तो मकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह खुला मिला। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


मौके पर जांच के लिए धार से फिंगरप्रिंट अधिकारी मीना को भी बुलाया गया। जो मौके पर पहुंचे। धामनोद पुलिस ने , अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना धामनोद में धारा 331(4), 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here