भोजशाला विवाद को लेकर धामनोद बंद, सकल हिंदू समाज ने निकाला जुलूस - एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- 596 की जगह 612 पर हो रही नमाज - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2026

भोजशाला विवाद को लेकर धामनोद बंद, सकल हिंदू समाज ने निकाला जुलूस - एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- 596 की जगह 612 पर हो रही नमाज

 भोजशाला विवाद को लेकर धामनोद बंद, सकल हिंदू समाज ने निकाला जुलूस - एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- 596 की जगह 612 पर हो रही नमाज



SC के आदेश की गलत व्याख्या कर रहा प्रशासन, सकल हिंदू समाज में आक्रोश - धामनोद 1 बजे तक रहा बंद,धार कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।


*धामनोद में भोजशाला को लेकर हिंदू समाज का बंद सफल, सर्वे नंबर 596 बनाम 612 पर विवाद - बोले- शांति न बिगड़े, हिंदू पक्ष की सहमति ले प्रशासन।



धामनोद /// धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर, सकल हिंदू समाज के 1:00 बजे तक बंद के आवाहन पर , आज मंगलवार को समूचा धामनोद नगर बंद रहा। सुबह से ही बाजार, दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।


 दोपहर में, सकल हिंदू समाज द्वारा, जुलूस निकाला गया और नए बस स्टैंड पर , धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी संतोष यादव को कलेक्टर जिला धार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


*ज्ञापन में यह है , 3 प्रमुख मांग -*

ज्ञापन के अनुसार, सकल हिंदू समाज ने,  कलेक्टर को बताया है कि, धार नगर में स्थित माँ सरस्वती का मंदिर भोजशाला विश्व विख्यात है। इस मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा, सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी क्रमांक 9310/2026 दायर की गई है। मुस्लिम पक्ष ने, गूगल नक्शे में ,पीले रंग की लाईन से मनमाने तौर पर निशान बनाकर, उस स्थान को भूमि सर्वे नंबर 596 बताकर वहां नमाज की अनुमति मांगी थी।


इस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जुलाई 2026 को सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश दिया कि, भूमि सर्वे नंबर 596 पर, भोजशाला परिसर के बाहर, प्रति शुक्रवार दोपहर 1:00 से 3:00 बजे के मध्य नमाज की वैकल्पिक व्यवस्था शासन करे।


सकल हिंदू समाज का आरोप है कि,  इस आदेश के बाद, प्रशासन को सर्वे नंबर 596 पर ही व्यवस्था करना थी, लेकिन प्रशासन, मुस्लिम पक्ष के अवैध दबाव में आकर , आदेश का पालन न करते हुए सर्वे नंबर 596 से अन्यत्र स्थान सर्वे नंबर 612 पर नमाज करवा रहा है।


ज्ञापन में तीसरे बिंदु में लिखा है कि, प्रशासन ने, हिंदू पक्ष की सहमति के बिना और बिना विश्वास में लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की असत्य व्याख्या कर , नवीन जगह पर व्यवस्था स्थापित की है, जिससे हिंदू समाज की भावना आहत हुई है। हिंदू समाज ने स्पष्ट किया है कि, वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ नहीं है और न ही किसी वर्ग विशेष की आराधना के खिलाफ है, लेकिन पिछले 50-60 वर्षों बाद , धार में जो शांति स्थापित हुई है, वह भविष्य में न बिगड़े, इसलिए प्रशासन , नवीन व्यवस्था से पूर्व , हिंदू समाज की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सहमति अवश्य ले।


इस दौरान धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने कहा कि, सकल हिंदू समाज के द्वारा,  मिलकर एक ज्ञापन सोपा गया है। ज्ञापन हम कलेक्टर महोदय को पहुंचा देंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here