अवैध शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटीं, इलाके में हड़कंप मचा.... पुलिस व आबकारी टीम मौके पर कार मै अन्य नम्बर प्लेट भी मिली
धार जिले के धरमपुरी में तारापुर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात अवैध शराब से भरी एक कार तेज बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई, बता दें कि कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी जो तारापुर की और से धरमपुरी की तरफ आ रही थी, इसी दौरान धरमपुरी के पहले पेट्रोल पंप के समीप अंधे मोड़ पर पलट गई। कार पलटने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं भारी मात्रा में कार में अवैध शराब भी लूटी गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवैध शराब से भरी कार कहा से कहा जा रही थी। वहीं कार में करीब चार से पांच अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। फिलहाल आबकारी विभाग जांच कर कार्रवाई में जुटा हैं।


No comments:
Post a Comment